“ पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर के आयोजन में अंबा पैलेस में होगा आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, सपरिवार शामिल होने का आह्वान झाबुआ। सनातन संस्कृति, भारतीय जीवन मूल्यों एवं धर्म की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सनातन शिक्षा से समृद्ध भारत” विषय पर दिव्य प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूजनीय महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह विशेष कार्यक्रम 29 अगस्त 2026, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अंबा पैलेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पक्षांत भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, मित्र मंडल एवं सामाजिक महासंघ झाबुआ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने शहर एवं जिले के धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर पूजनीय संत के प्रवचन का लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। “सनातन शिक्षा से समृद्ध भारत” का संदेश केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार, कर्तव्यबोध और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने धर्मप्रेमी समाजजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजनीय महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद जी सरस्वती के विचारों एवं दिव्य प्रवचन का लाभ लें और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता निभाएं। स्थान : अंबा पैलेस, झाबुआ दिनांक : 29 अगस्त 2026, शनिवार समय : प्रातः 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक पश्चात : भोजन प्रसादी “आइए, सनातन संस्कृति के ज्ञान से स्वयं को जोड़ें और संस्कारवान, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।” 🚩🙏