मेघनगर

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प के सातवें झूले का शुभारंभ

Published

on


मेघनगर। रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, पीपलखुटा में “रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प” के अंतर्गत सातवें झूले का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को तिथि भोज कराया और विद्यालय को झूला भेंट कर अपनी खुशियां बच्चों के साथ साझा कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ दीपेश सोलंकी एवं विशेष अतिथि सरपंच मकन सिंह डामोर रहे। अतिथियों ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग राशि की घोषणा की। संस्था प्रमुख रागिनी कंठालिया ने भी अपने पुत्र के जन्मदिन पर झूला लगवाने एवं ₹3,100 सहयोग देने की घोषणा की।
संस्थापक अध्यक्ष रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा ने बताया कि शाला परिवार की ओर से ₹3,100 सहयोग मिलने पर रोटरी क्लब द्वारा झूला लगाया जाता है और अब तक सात विद्यालयों में झूले लगाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में रोटेरियन, शाला परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बच्चों के चेहरों पर झूला मिलने की खुशी देखते ही बन रही थी।
विशेष आकर्षण: “जन्मदिन मनाने का अनूठा अंदाज—अपनी खुशी बच्चों के साथ बांटकर दिया मुस्कान का उपहार।”

Trending