थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट,सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक से चयनित होकर सहभागिता की गई,जिसमें पीएम श्री कन्या उमावि शिक्षक की कक्षा 8 वी की छात्रा कुमारी निशा कुशवाह ने जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता ,शिक्षकों व संस्था को गौरवान्वित किया।। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव, संस्था के समस्त स्टॉफ एवं समस्त छात्राओं ने कुमारी निशा कुशवाह को बधाई देकर उज्जवल भविष्य व उत्तरोत्तर उन्नति की शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय चित्रकला व भाषणप्रतियोगिताओं में शासकीय अशासकीय संस्थाओं से चयनित हुवे लगभग सभी थांदला ब्लॉक के विद्यार्थी संकुल केंद्र कन्या उमावि थांदला के ही है।इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्री श्रीवास्तव , बी ई ओ श्री दीपेश सोलंकी ने सभी संस्था प्रमुखों ,शिक्षकों व चयनित विद्यार्थियों को बधाई देकर कलेक्टर महोदय व सहायक आयुक्त महोदय झाबुआ का आभार व्यक्त किया है।