झाबुआ

सेवा संकल्प अभियान ग्राम पंचायत उदयपुरिया में गूंजा लोकतंत्र का नारा, SDM भास्कर गाचले ने बच्चों को दिलाई मतदान की शपथ

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट) सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार 30 तारीख को ग्राम पंचायत उदयपुरिया का शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर लोकतंत्र के जयघोष से गूंज उठा मेरा वोट-मेरा अधिकार, जागरूक मतदाता-मजबूत लोकतंत्र के नारों के साथ स्कूली बच्चों ने पूरे गांव में जोशपूर्ण मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे अनुविभागीय अधिकारी (SDM) थांदला भास्कर गाचले मंच पर पहुंचते ही उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में SDM गाचले ने कहा एक-एक वोट से सरकारें बनती हैं और बिगड़ती हैं। आज जो बच्चे हैं, वही कल के मतदाता हैं अपने माता-पिता को भी मतदान के लिए प्रेरित करें लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता में है इसके बाद उन्होंने उपस्थित सैकड़ों बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को हाथ उठवाकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई SDM के इस अंदाज से पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत कर बच्चों में जोश भरा मंडल अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी सेवा संकल्प ही है कि हर गांव गांव तक जागरूकता पहुंच रही है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता जागरूकता के इस महायज्ञ में तन मन से लगा है भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने अपने उद्बोधन में कहा मतदान सिर्फ अधिकार नहीं राष्ट्रीय धर्म है भाजपा संगठन का लक्ष्य है कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम हर मतदाता को जागरुक कर रहे हैं झाबुआ जिले में मतदाता प्रतिशत बढ़ना हमारा संकल्प है ।वही कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल महामंत्री ग्राम पंचायत उदयपुरिया के लोकप्रिय सरपंच भारत कटारा ने कहा मेरी ग्राम पंचायत उदयपुरिया हमेशा से जागरूक पंचायत रही है हमने ठाना है कि आने वाले चुनाव में ग्राम पंचायत उदयपुरिया में शत-प्रतिशत मतदान कराएंगे आज बच्चों ने जो जागरूकता रैली निकाली है वह गांव के हर घर तक मतदान का संदेश पहुंचाएगी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मेरा गांव हमेशा आगे रहेगा। इसी के साथ कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार एवं युवा नेता संजय भाबर ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जागरूकता अभियान मैं अपनी रुचि रखने वाली सब इंस्पेक्टर अनीता तोमर जनपद सीईओ देवेंद्र बराडिया, भाजपा सरपंच भारत कटारा, पंचायत सचिव रोजगार सहायक मसुल वसुनिया, मियाटी सचिव रामसिंग मुणिया, गांव के पटेल स्कूल स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Trending

Exit mobile version