झाबुआ

भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Published

on

सर्वानुमति से जगमोहनसिंह राठौड़ बने मंडल के नए अध्यक्ष

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) स्थानीय श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल थांदला की वार्षिक साधारण सभा परंपरागत रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजा चढ़ाने का लाभ श्री नटवर धानक एवं पार्षद श्री राजू रामाजी धानक ने लिया। इसके पश्चात महाआरती संपन्न हुई और वार्षिक साधारण सभा प्रारंभ हुई।

सभा में मंडल के वरिष्ठ सदस्य कृष्णचंद्रजी सोनी, किशोरजी आचार्य, गणपतिदासजी वैरागी, दिनेशजी गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष रज्जू भाई छाजेड़, ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीपसिंह झाला, विजय जोशी, नीरज भट्ट एवं पुजारी कमलजी उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा में सर्वानुमति से श्री जगमोहनसिंह राठौड़ (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक) को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात मंडल के कोषाध्यक्ष श्री जयेन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत वार्षिक आय-व्यय विवरण का वाचन कमलेश नागर ने किया। आय-व्यय का विवरण उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से सर्वानुमति के साथ पारित किया।

सभा के अंत में मंडल के दिवंगत कोषाध्यक्ष श्री भगवानलालजी शर्मा, श्री नारायणजी भट्ट, श्री व्येंकटेश्वरायजी अरोरा, श्री विजयसिंहजी ठाकुर (नौगांवा) एवं श्रीमती प्रेमकुंवरजी झाला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ वार्षिक साधारण सभा का समापन हुआ।

Trending

Exit mobile version