झाबुआ

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं सामाजिक संस्था व आईजा ने बच्चों को निःशुल्क वितरित किए मिठाईयाँ व पटाखे

Published

on

*नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच खुशियों के साथ मनाई देव दिवाली, खिल उठे बच्चों के चेहरे*

*
झकनावदा (निप्र)- दीपावली का पर्व खुशियों और आपसी प्रेम का संदेश लेकर आता है। इसी भावना को साकार करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं सामाजिक संस्था व आईजा द्वारा ग्राम बोरिया शासकीय प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच देव दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर बच्चों को निःशुल्क पटाखों मिठाई का वितरण किया। अचानक मिली इस सौगात से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके बीच उत्साह एवं उल्लास का माहौल बन गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग (एनजीओ) मध्यप्रदेश प्रभारी मनीष कुमट (जैन), सामाजिक संस्था
के ,आशीष भांगू, गोपाल सोनी,देवेंद्र श्रीवास्तव, मितेश कुमट,शुभम कोटड़िया,अथर्व अरोड़ा, नारायण राठौड़,नमन पालरेचा ने बच्चों को पटाखे ,मिठाई वितरित कर देवउठनी एकादशी के साथ देव दिवाली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। संस्थाओं की इस पहल से बच्चों को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान अध्यापिका श्रीमती आरती लच्छेटा उपस्थित थी। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं ग्रामीण अंचल के बच्चों के बीच खुशियां बांटना तथा सामाजिक सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना रहा।

फोटो –

Trending

Exit mobile version