झाबुआ

राठौड़ समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 26वां अन्नकूट महोत्सव

Published

on

**

*बैंड-बाजों के साथ नगर में निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत*

*महाआरती के पश्चात हुआ महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन*

*झकनावदा (मनीष कुमट)-* नगर में रविवार को क्षत्रिय राठौड़ समाज द्वारा 26वां अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।आयोजन का शुभारंभ प्रातः स्थानीय श्रीकृष्ण मंदिर परिसर से हुआ। यहां बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। चल समारोह में समाज की मातृशक्ति एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेलते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर राठौड़ समाज अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ का हेमेंद्र जोशी, परीक्षित सिंह राठौर, राजेश कांसवा, प्रदीप बोराना एवं हरिराम पड़ियार द्वारा साफा बांधकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात पुनः स्थानीय श्रीकृष्ण मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई।

इन्होंने लिया लाभ

इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की महा आरती का लाभ अर्जुन – शंभूलालजी राठौड़ खवासा,घड़ियाल का लाभ शैलेंद्र कुमार – बाबूलाल राठौड़,घंटी का लाभ शंभूलाल – भागीरथ राठौड़,चवर का लाभ भागीरथ – शांतिलाल राठौड़, भगवान को 56 भोग अर्पण करने का लाभ राजू – दुलीचंद राठौड़, ओर ध्वजा का लाभ रतनलाल – रामनारायण राठौड़ ने लिया। चढ़ावे पश्चात महाआरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। अन्नकूट महोत्सव में रायपुरिया, पेटलावद, थांदला, बामनिया, रतलाम, राजगढ़, खवासा, कुशलगढ़, धार एवं झाबुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

Trending

Exit mobile version