झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित

Published

on

झाबुआ -अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मार्शल आर्ट पर विशेष अतिथि सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मार्शल आर्ट कोच सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर दिलीप दवे एवं श्रीमती वंदना दवे की गरिमामयी उपस्थिति रही ।


सत्र के दौरान कोच सूर्य प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के महत्व के बारे में बताया तथा आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने, सतर्क रहने, खतरे को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने के तरीके समझाए। साथ ही मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय द्वारा संचालित ‘Say No to Plastic’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पहल के तहत अतिथियों को कपड़े से बने बैग भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम करने और उनके स्थान पर कपड़े के पुनः उपयोग योग्य बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कक्षा चौथी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों से जोड़ना है।

Trending

Exit mobile version