पेटलावद

सम्पत्ति संबंधी 9 प्रकरणों में विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Published

on



*थाना पेटलावद पुलिस की सराहनीय कार्रवाई*

*सम्पत्ति संबंधी 9 प्रकरणों में विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*

झाबुआ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार एवं लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों तथा स्थाई एवं फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

थाना पेटलावद एवं थाना थांदला के संपत्ति संबंधी चोरी एवं अन्य अपराधों में आरोपी ठाकुर पिता तेजलिया सिसोदिया एवं कलाल पिता देवशंकर सोलंकी, दोनों निवासी ग्राम बपईय्या, थाना महिदपुर, जिला उज्जैन, पूर्व में गिरफ्तार किए जाने के पश्चात जमानत पर रिहा हुए थे। जमानत पर रिहा होने के बाद से ही दोनों आरोपी माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा विगत लगभग 05 वर्षों से फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना पेटलावद एवं थाना थांदला के कुल 09 संपत्ति संबंधी प्रकरणों में न्यायालयीन कार्यवाही लंबित थी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में मेघनगर, थांदला, नौगांवा एवं उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में लगातार पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 23.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी पेटलावद से थांदला जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल बस स्टैंड पेटलावद पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।

*सराहनीय योगदान*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक शिवकुमार कुशवाह, चौकी प्रभारी नौगांवा लक्ष्मण डोडियार, आरक्षक 307 मुकेश अहोरिया, आरक्षक 553 हालुसिंह मचार एवं आरक्षक 336 राहुल मुजाल्दा की सराहनीय भूमिका रही।

Trending

Exit mobile version