अपना MP

वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Published

on



झाबुआ, 25 जून 2021 प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से खेल और युवा विभाग द्वारा वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों ( एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाईम एचीव्हमेंट एवं स्व.श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार) के लिए खेल विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 निर्धारित की गई है। नवीन पुरस्कार नियम के अनुसार विगत 5 वर्षों में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) को भी शामिल किया गया है, जिसमें एक एक विक्रम और एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अब 10 के स्थान पर 12 विक्रम पुरस्कार दिए जाएंगे।
वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे अब दोगुना कर दिया गया है खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर अब एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रम, विश्वामित्र, स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार तथा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (प्रत्येक) के लिए दो लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे। पूर्व में एकलव्य के लिए 50 हजार तथा शेष पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती थी।
वर्ष 2021 की खेल पुरस्कार संबंधी पात्रता एवं आवश्यक जानकारी खेल विभाग की वेबसाइटwww.dsywmp.gov.inपद पर उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उपरांत आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल और युवा कल्याण टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई 2021 तक जमा करना अनिवार्य होगा, निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।


संदेश- दो गज की दूरी, मॉस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना।

Trending