अलीराजपुर

अटल बिहारी वाजपेयी सुषासन एवं नीति विष्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, संस्थान की सीईओ श्रीमती जी.वी. रष्मी ने विभिन्न ग्रामों में गतिविधियों का अवलोकन किया

Published

on

अलीराजपुर, 22 जुलाई 2021 – अटल बिहारी वाजपेयी सुषासन एवं नीति विष्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, संस्थान की सीईओ श्रीमती जीवी रष्मी, एसीईओ श्री लोकेष शर्मा ने ग्राम हरसवाट में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिषन के समूहों से जुडी महिलाओं की गतिविधियों वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गीपालन, अमचुर निर्माण गतिविधि, नेट शेड हाउस का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने समूह की महिलाओं से उक्त गतिविधियों से हो रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर लक्ष्मी एसएचजी से जुडी महिलाओं द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने आईटीडीपी योजना के तहत हितग्राही के खेत पर पौधारोपण भी किया। यहां उन्होंने समूह सदस्य के यहां स्थापित नेट शेड हाउस का अवलोकन करते हुए नेट शेड हाउस में पौधा नर्सरी तैयार करने की गतिविधि का अवलोकन किया।यहां समूह की महिला के यहां मुर्गी शेड एवं मुर्गी पालन और विक्रय से हो रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा संचालित अमचूर निर्माण गतिविधि का अवलोकन किया। तत्पष्चात लक्ष्मणी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए निर्माणाधीन बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। तत्पष्चात ग्राम सेजगांव में राजपुताना स्वय सेवी संस्था द्वारा निर्मित स्टाॅप डेम का अवलोकन करते हुए उक्त डेम के निर्माण से होने वाले लाभ की जानकारी लेते हुए चर्चा की।

Trending