अलीराजपुर

आजाद स्मृति मंदिर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किएसांसद श्री गुमानसिंह डामोर

Published

on

जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर एवं अन्य गणमान्यजन ने आजाद स्मृति मंदिर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए
अलीराजपुर, 23 जुलाई 2021 – प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री एवं अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चैहान, कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमना डामोर, नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर श्री रितेश डावर, पूर्व विधायक श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिह ठकराला सहित अन्य गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधिगण आदि ने आजाद स्मृति मंदिर पहुँचकर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इससे पूर्व टाउन हॉल परिसर में अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की भव्य प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ततपश्चात टाउन हॉल परिसर में पौधारोपण किया। यहां से ढोल मादल के साथ आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। टाउन हाल परिसर में नगर परिषद चन्द्रषेखर आजाद नगर को नवीन फायर बिग्रेड का पूजन और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Trending