RATLAM

जिले में अब तक 484 मि.मी. वर्षा दर्ज

Published

on

रतलाम 31 जुलाई 2021/ जिले में अब तक 484 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 393 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 91 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान शनिवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 4.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 1 मिलीमीटर, ताल में 3 मिलीमीटर, पिपलौदा में 3 मिलीमीटर, बाजना में 6 मिलीमीटर, रतलाम में 12 मिलीमीटर, रावटी में 1 मिलीमीटर तथा सैलाना में 7  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।

Trending