अलीराजपुर

खेल विभाग द्वारा आयोजित टेलेन्ट सर्च हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

अलीराजपुर, 9 अगस्त 20212 – खेल एवं युवा कल्याण मध्य प्रदेश की खेल अकादमीयों के लिए टैलेंट सर्च के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन 12 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के खिलाड़ी दिनांक 18 अगस्त 2021 तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाईड पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे एवं रजिस्ट्रेशन हेतु आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र एवं स्थानीय मूल निवासी प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं किया जाएगा। चयन का दिनांक एवं स्थान खिलाडि़यों को अलग से सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित लिंकwww.dsywmp.gov.in/telentsearch2021 पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Trending