अलीराजपुर

अलीराजपुर में 14 अगस्त 2021 को फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन होगा फ्रीडम रन सुबह 8.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से प्रारंभ होगी

Published

on

अलीराजपुर, 12 अगस्त 2021 – आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक देषभर के 744 जिलों एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उक्त आयोजनों के तहत 14 अगस्त 2021 को अलीराजपुर में कलेक्टोरेट परिसर से सुबह 8.30 बजे से फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन रखा गया है, कलेक्टोरट परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड, दाहोद नाका, बर्फ फेक्ट्री रोड, पषु चिकित्सालय रोड, नगर पालिका कार्यालय रोड होते हुए फतेह क्लब मैदान पर समापन होगा। उक्त आयोजन में युवाओं, अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि की उपस्थिति होंगे। उक्त जानकारी नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक सुश्री प्रिती पन्घाल ने देेते हुए बताया आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न आयोजन होंगे। उन्होंने युवाओं, गणमान्यजन आदि से आह्वान किया है कि कोविड-19 के दिषा निर्देषों का पालन करते हुए उक्त फ्रीडम रन में सम्मिलित हों।

Trending