अलीराजपुर

फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन 14 अगस्त को अलीराजपुर में होगा फ्रीडम रन सुबह 8.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से प्रारंभ होगी

Published

on

अलीराजपुर, 13 अगस्त 2021 – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 14 अगस्त 2021 को अलीराजपुर में कलेक्टोरेट परिसर से सुबह 8.30 बजे से फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन रखा गया है। उक्त फ्रीडम रन कलेक्टोरट परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड, दाहोद नाका, बर्फ फेक्ट्री रोड, पषु चिकित्सालय रोड, नगर पालिका कार्यालय रोड होते हुए फतेह क्लब मैदान पर इसका समापन होगा। उक्त आयोजन में युवा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि की उपस्थिति रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक सुश्री प्रिती पन्घाल ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न आयोजन होंगे। उन्होंने फीट इंडिया फ्रीडम रन में युवाओं, गणमान्यजन, अधिकारीगण आदि से आह्वान किया है कि कोविड-19 के दिषा निर्देषों का पालन करते हुए उक्त आयोजन में सम्मिलित हों।

Trending