RATLAM

मुख्य समारोह स्थल पर जिला प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Published

on

देशभक्ति की भावना से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

रतलाम 15 अगस्त 2021/ स्वतंत्रता दिवस समारोह रतलाम में देशभक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गयाजहां प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विधायक रतलाम शहर श्री चैतन्य काश्यपविधायक जावरा डा.राजेन्द्र पांडेविधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवानाश्री राजेंद्रसिंह लुनेराजिला पंचायत प्रधान श्री प्रमेश मईडाश्रीमती संगीता चारेलश्री के.के. सिंह कालूखेडाश्री अशोक पोरवालश्री निमिष व्यासडीआईजी श्री सुशांत सक्सेनाकलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तमजिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारीजिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षी सिंहएडीएम श्रीमती जमुना भिड़ेजनप्रतिनिधिगणगणमान्य नागरिकपत्रकारगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री ने गुब्बारे छोड़कर देश की सांस्कृतिक विविधता का परिचय दिया। पुलिस परेड द्वारा हर्ष फायर किया गयाइसके पश्चात मार्च पास्ट हुआ। प्रभारी मंत्री द्वारा परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर एवं डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने किया।

आकर्षक परेड हुई

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री खिलावनसिंह कवर के नेतृत्व में आकर्षक परेड हुई इसमें सेकंड कमांडर सूबेदार श्री अनोखीलाल परमारएसएएफ 24वीं कंपनीजिला पुलिस बलजिला पुलिस महिला बल एवं जिला होमगार्ड बल के प्लाटून शामिल रहे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

 स्वतंत्रता दिवस समारोह में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम जनपद पंचायत जावरा को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019-20 में किए गए मूल्यांकन के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया। सीईओ जनपद पंचायत श्री आरबीएस दंडोतिया ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कोविड काल में उत्कृष्ट  कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापतिएपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवालश्रीमती खैरुन्निसा खानश्री शशिकांत, श्रीमती मंगला ठाकुरश्रीमती ललिता कारपेंटरश्री विनोद गहलोतश्री प्रशांत जोशीश्रीमती अनवर बानो कुरेशीसुश्री दीपा उज्जवलश्री अनिल राठौरश्री नवजोतसिंह कुशवाहवर्षा मसीहसीमा शेखावतराकेश सोलंकीचंदा भाटियामुकेश कुमार देवड़ा एवं वीना पाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

श्रेष्ठ परेड के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए

स्वतंत्रता दिवस समारोह में निकली परेड के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए परेड का प्रथम पुरस्कार एसएफ 24 वी वाहिनी एक कंपनी रतलाम के प्लाटून कमांडर श्री सुनील वास्कले कोद्वितीय पुरस्कार जिला होमगार्ड बल रतलाम के प्लाटून कमांडर श्री बद्री मंडलोई को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस महिला पर रतलाम की उप निरीक्षक सुश्री निशा चौबे को दिया गया।

स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदोरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजमल चौरसिया के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।  इस अवसर पर विधायक रतलाम शहर श्री चैतन्य काश्यपविधायक जावरा डा.राजेन्द्र पांडेविधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवानाश्री राजेंद्रसिंह लुनेराकलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तमजिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी उपस्थित थे। अधिकारियो द्वारा विभिन्न लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

Trending