DHAR

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी

Published

on

   धार 21 अगस्त 2021- शासन के निर्देशानुसार दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2021 को कोविड टीकाकरण महाअभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने निर्देश जरी करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से अनाउसमेंट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर टीकाकरण की सूचना सर्व संबंधितों को दी जाये। टोली बनाकर ढोल नगाड़े के माध्यम से घर-घर जाकर पीले चावल वितरण कर टीकाकरण हेतु आमंत्रित किया जाए। इस हेतु समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरूओं, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, स्व-सहायता समूह, एन.जी.ओ. आदि का सहयोग लिया जावे। विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की जाये। समिति के सदस्यों का भी टीकाकरण में सहयोग लिया जावे। टीकाकरण केन्द्र पर बैठक व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जावे वर्षाकाल के समय को दृष्टिगत रखते हुए टीकाकरण केन्द्रों पर उचित व्यवस्था हो, सभी टीकाकरण हेतु आगंतुकों का स्वागत किया जावे। टीकाकरण अधिक से अधिक हो, इस हेतु जन प्रतिनिधियों, समाज सेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरूओं, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, स्व सहायता समूह, एन.जी.ओ. का सहयोग लिया जावे। टीकाकरण केन्द्रों पर सेल्फी पाईंट की व्यवस्था की जाये। द्वितीय डोज लगने वाले नागरिकों की सूची आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. आंगनवाड़ी सहायिका को उपलब्ध कराकर टीकाकरण सुनिश्चित किया जावे। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों का टीकाकरण प्राथमिकता से किया जावे। टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड 19 गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित किया जाये। टीकाकरण केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल की भी व्यवस्था की जाये।

Trending