झाबुआ

भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा शासकीय बुनियादी हाईस्कूल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Published

on

23 सितंबर को, मौसमी बिमारियों का उपचार कर आवश्यक परामर्श के साथ गोली-दवाईयों का किया जाएगा वितरण
झाबुआ। भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा 23 सितंबर, गुरूवार को स्थानीय विवेकानंद कॉलोनी स्थित शासकीय बुनियादी हाईस्कूल पर सुबह 10.30 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सेवाभावी चिकित्सक डॉ. अरविन्द दातला एवं उनकी टीम द्वारा रोगियों का उपचार कर आवशयक परामर्श देने के साथ गोली-दवाईयो का वितरण भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी सहित अन्य जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक एवं महामंत्रीद्वय जुवानसिंह गुंडिया तथा पपीश पानेरी करेंगे। शिविर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजक भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारियो मे मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया , अमित शर्मा, शोभा राकेश कटारा, ओम भदोरिया, किशोर भाबोर, मंडल मंत्री राजेश थापा (राजूभाई), कोषाध्यक्ष नरेन्द्र राठौरिया, आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराड़े, रवि थापा आदि ने शिविर को सफल बनाने की अपील शहर की समस्त जनता से की है।

Trending