अलीराजपुर

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्यों हेतु महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया

Published

on

अलीराजपुर, 29 सितंबर 2021 – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने आज शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर का दौरा कर जोबट विधानसभा उप चुनाव हेतु निर्वाचन कार्यों हेतु कॉलेज परिसर अलीराजपुर का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी जमा, ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड मषीनों हेतु स्ट्रॉग रूम, मतगणना कक्षों, ऑर्ब्जरवर बैठक कक्ष, मीडिया कक्ष सहित निर्वाचन संबंधित व्यवस्थाओं हेतु उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी गामड, संयुक्त कलेक्टर सुश्री जानकी यादव, सहित पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र जोबट 192 के उप चुनाव के तहत आदर्ष आचार संहिता लगते ही प्रषासन द्वारा निर्वाचन संबंधित व्यवस्थाओं हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

कॉलेज परिसर अलीराजपुर का अवलोकन करते हुए कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह।

Trending