झाबुआ

राजमाता सिंधिया त्याग , सरलता व सहजता की मिसाल थी :- कैबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ।

Published

on

जिला भाजपा व नगर मंडल ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती मनाई


झाबुआ भाजपा जिला कार्यालय पर आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री  गोविंदसिंह राजपूत ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने की ।  उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा राजमाता विजयाराजे सिंधिया नारी शक्ति की अद्वित्य मिसाल थी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया त्याग समर्पण सहजता सरलता संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति थी वह वात्सल्यमूर्ति के साथ निर्णायक नेता भी थी सत्ता को हमेशा लोक कल्याण का माध्यम समझते हुए आमजन की सेवा की वह हम सबके लिए आदर्श थी विजयाराजे सिंधिया जी के विचारों व सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं  व अनुसरण  करने का संदेश दिया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर व मंडल मिडिया प्रियंक तिवारी ने बताया कि । जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने अपने उद्बोधन में कहा  राज माता विजयाराजे सिंधिया के आशीर्वाद से देश आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों मैं से एक राजमाता सिंधिया ने हमेशा समाज के लिए कार्य करते हुए अपना जीवन लगा दिया वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम शर्मा ने राजमाता सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने सम्पूर्ण जीवन संग़ठन को मजबूत करने के साथ भाजपा के प्रति लोगो का विश्वास मजबूत किया कार्यक्रम का संचालन भूपेश सिंगोड़ ने किया। इस गरीमामय कार्यक्रम में भाजपा के विजय चोहान ,विश्वनाथ सोनी , अर्पित कटकानी ,नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ,उपाध्यक्ष मितेश गादीया, महामंत्री जुवान सिंह गुण्डिया, सायराना खान ,संगीता पलासीया , मनिष शर्मा, मनोहर मोदी , लाला गुण्डीया, अमित शर्मा, नरेंद्र राठोरीया, जितेंद्र जैन , मांगीलाल भुरीया , शैलैन्द्र सिंगार , महेंद्र तिवारी सहित कई ज्येष्ठ श्रैष्ठ कायकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे अंत में सभी कार्यकर्ताओं को अल्पाहार करवाकर आभार मंडल के अध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा व्यक्त किया गया। 

Trending