DHAR

एनएफडीबी हैदराबाद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सी. सुवर्णा द्वारा जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों का  किया अवलोकन

Published

on

   धार, 4 दिसंबर 2021/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद डॉ सी. सुवर्णा,  भरतसिंह संचालक मत्स्योद्योग मध्यप्रदेश एवं  रवि कुमार गजभिए उप संचालक मत्स्योद्योग इंदौर संभाग इंदौर द्वारा शुक्रवार को धार जिले के भ्रमण पर रहे।  इस दौरान जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा आदिवासी मत्स्योद्योग सहकारी समिति मर्यादित सनकोटा के मत्स्य कृषकों से शासन द्वारा संचालित हितग्राही मुलक योजनाओं पर चर्चा की गई एवं उनका फिड बेक लिया गया तथा मत्स्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिये गये।
        इसी प्रकार डॉ. सी. सुवर्णा द्वारा ग्राम सुन्द्रेल में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र का भ्रमण किया गया।  प्रक्षेत्र के संचालक  कैलाश एवं  रमेशचन्द्र से चर्चा की गई व उनके मत्स्य बीज उत्पादन कार्य की सराहना की गई तथा उन्हें रंगीन मछली व पंगेशियस मछली प्रजाति के मत्स्य बीज उत्पादन एवं कल्चर पर विशेष कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।  प्रक्षेत्र को वर्ष 2020 में प्राप्त हुए राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट फिश हैचरी अवार्ड मिलने पर बधाई दी गई। साथ ही भ्रमण दल द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत नवनिर्मित माँ नर्मदा मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र लुण्हेरा  खुर्द का भ्रमण कर प्रक्षेत्र के संचालक  अशोक गेंदालाल से चर्चा की गई। प्रक्षेत्र पर डॉ. सी. सुवर्णा  द्वारा बिलपत्र पीछे का पौधारोपण किया गया।
       कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन के मार्गदर्शन से जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे विकास एवं गतिविधियों में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु जिला प्रशासन व मत्स्य विभाग की सराहना की गई।”

Trending