झाबुआ

जोबट की बेटी ने किया योगा में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व – 🧘

Published

on

झाबुआ – अलीराजपुर से नयन टवली की खबर ✍️

प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए ।
https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220328-WA0003.mp4
जोबट की बेटी योगासन करते हुए 🧘
https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220328-WA0004.mp4

कार्यक्रम की झलकियां

40 वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन योगा फेसरेशन द्धारा फरीदाबाद हरियाणा में दिनांक 25 मार्च से 27 मार्च 2022 तक हरियाणा में आयोजित किया गया , जिसमे 20 राज्यो के खिलाड़ी सम्मिलित हुए , जिसमे मध्यप्रदेश के देवास जिले में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय योगासन चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 मार्च रविवार 2022 को देवास जिले में सम्पन्न हुआ जिसमें अलीराजपुर जिले के जोबट छेत्र  की बेटी अन्तिमबाला सतुलाल राठौड़ का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया था , तत्पश्चात एक दिवसीय योगा अभ्यास वर्ग ग्वालियर के गायत्री शक्तिपीठ में किया गया जिसमें योगा एसोसिएशन हिरयाणा द्धारा  जोबट की बेटी अन्तिमबाला राठौड़ को योगा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रतलाम – झाबुआ – अलीराजपुर के सांसद गुमानसिंह डामोर , अलीराजपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान , जोबट की विधायक सुलोचना रावत एवं पूरे राठौड़ समाज एवं अन्य सगठनों द्धारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं हर्ष व्यक्त किया गया ।

Trending