झाबुआ

गगनभेदी जयकारों के साथ तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी का हुआ झाबुआ में मंगल प्रवेश

Published

on


गगनभेदी जयकारों के साथ तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी का हुआ झाबुआ में मंगल प्रवेश
मंगल प्रवेश यात्रा में छलकते उत्साह से श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
मार्ग में जगह जगह मुनिश्रीजी ने श्रद्धालुओं को मांगलिक श्रवण करवाई

झाबुआ। आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी, दिलीपमुनिजी, गिरीशमुनिजी, प्रशस्तमुनिजी, सुयशमुनिजी ठाणा 5 का झाबुआ नगर में मंगलवार को मंगल प्रवेश हुआ। मुनि मंडल का रतलाम, रावटी, करवड़, करड़ावद, पेटलावद, बामनिया, खवासा, थांदला, कल्याणपुरा आदि क्षेत्रों में धर्म प्रभावना करने के पश्चात यहां पदार्पण हुआ। संत मंडल की अगवानी हेतु बड़ी संख्या में श्रावक, श्राविकाएँ व बच्चों का सैलाब अगवानी में श्रद्धा के साथ उमड़ पड़ा। बच्चे-बुजुर्ग श्रावक-श्राविकाएँ बड़ी संख्या में दूर तक पैदल चलते हुए पूज्यश्री धर्मेंद्रमुनिजी ठाणा 5 की अगवानी में पहुँचे।

जयकारों से गगन गुंजायमान हो गया

मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान श्रावक – श्राविकाएँ व बच्चें श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यश्री उमेशमुनिजी, प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी, तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी व संत मंडल की जय जयकार और गुरु गुणगान करते हुए चल रहे थे। इस दौरान मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गगन गुंजायमान हो गया। मंगल प्रवेश यात्रा में छलकते उत्साह के साथ श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी ने मार्ग में जगह जगह मांगलिक श्रवण करवाई। “थांदला के नन्दन-कोटि कोटि वंदन”, ये आचार्य अणु के शिष्य हैं, हम भक्तों के भविष्य है।” संयम इनका सख्त है, तभी तो लाखों भक्त है। श्रमण संघ की शान है, उमेश गुरु महान है। ऐसे अनेक जयघोष के साथ प्रवेश यात्रा कल्याणपुरा रोड से मेघनगर नाका, दिलीप गेट, बस स्टैंड, होते हुए मैन रोड स्थानक भवन पर पहुंची। वहां श्रावक – श्राविकाओं व बच्चों ने मुनि मंडल को सामूहिक वंदना कर विहार की सुखसाता पूछी एवं तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी के मुखारविंद से मांगलिक श्रवण की।

सुनहरे पावन सानिध्य का लाभ लेवे

तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी एवं मुनि मंडल के मिले सानिध्य के इस सुनहरे अवसर का पूरा पूरा लाभ लेने का श्रीसंघ ने समस्त श्रावक – श्राविकाओं से अनुरोध किया हैं। इसके अंतर्गत प्रतिदिन राई प्रतिक्रमण प्रातः 5 : 00बजे, प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर क्लास 2 बजे से 3 बजे तक, देवसिय प्रतिक्रमण सायं 6.45 से, चौवीसी व कल्याण मन्दिर रात्रि 8 एवं ज्ञान चर्चा रात्रि 8.30 बजे से होगी। प्रवेश के दौरान श्रावक श्राविकाओं की नवकारसी का लाभ गौरव काँकरिया परिवार द्वारा लिया गया
यह जानकारी नवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी अंकित जैन द्वारा दी गई

Trending