DHAR

कलश स्थापना से शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पहले दिन सांसद डामोर ने की सहभागिता

Published

on

झाबुआ/रतलाम/आलीराजपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद ईकाई के द्वारा 24 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को शासकीय स्कूल मैदान में किया गया। पहले दिन स्थापना की गई। पहले दिन यज्ञ में सांसद गुमान सिंह डामोर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर यज्ञ मैं अपनी आहुतिया दी। सांसद डामोर का शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद की ओर से मंच पर साहित्य भेंट कर सम्मान भी किया गया।
यज्ञ में पहले दिन 100 अधिक दंपत्तियों ने भाग लेकर गायत्री महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। आसपास के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह व्याप्त था। यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं में यज्ञ में भाग लेने की होड़ मची रही। निर्धारित समय के अनुसार यज्ञाचार्य के निर्देशन में विद्वान पंडितों द्वारा प्रधान कलश की सांकल्पिक पूजा के पश्चात यज्ञ करवाया।
इस दौरान भक्त उत्साहित दिखे।इस दौरान पीतांबर वस्त्र धारण की महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ में निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी कृष्णपालसिह राठौर ने बताया कि इस महायज्ञ का समापन 30 अप्रेल को किया जाएगा। जिसमें विविध संस्कार, स्वास्थ्य संरक्षण पर चर्चा व दीप यज्ञ सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
इसके तहत पहले दिन के शुरुआत में गायत्री महायज्ञ तथा सद्ग्रन्थ स्थापना समारोह का आयोजन हुआ। महायज्ञ को लेकर स्थानीय सहित दूर दराज के श्रद्धालु भी पहुंचे हुए है। इसका नजारा यज्ञ स्थल पर देखने को भी मिल रहा है। प्रतिदिन शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा शाम के समय भजन व प्रवचन का आयोजन भी किया जा रहा है।

Trending