अलीराजपुर

अलीराजपुर खुशियो की दास्तानंवाघा बार्डर पर तिरंगा फहराकर सपनों को किया सच 🇮🇳

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

अलीराजपुर की लाडली लक्ष्मीयों ने अन्तराष्ट्रीय सीमा वाघा बार्डर पर भारत माता की जय के जयघोष से आसमान गुन्जायमान किया


अलीराजपुर – हर भारतीय की आन-बान और शान तिरंगा है। तिरंगे को फहराते हुए सभी को गर्व महसूस होता है। गर्व के ऐसे पल अन्तराष्ट्रीय सीमा वाघ बार्डर पर तिरंगा हाथों में थाम कर भारत माता के जयघोष करते हुए हो तो ऐसे पल चिर स्मृतियों में कैद हो जाते है। ऐसा ही कुछ अलीराजपुर जिले की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को मां तुझे सलाम योजना के तहत भ्रमण कार्यक्रम के तहत अन्तराष्ट्रीय सीमा वाघा बार्डर पर हाथों में तिरंगा थाम पूरे उत्साह और उमंग के साथ भारत माता के जयघोष करने का अवसर मिला। अलीराजपुर जिला निवासी कक्षा 10वीं में पढने वाली लाडली लक्ष्मी बालिका कु. विााखा डोडवे, कु. चंचल गुप्ता एवं कु. सृष्टि राठौर ने उक्त यात्रा के दौरान वाद्या बार्डर देखी। यहां उन्होंने तिरंगा हाथों में थाम पूरे उत्साह के साथ भारत माता के जयघोष से आसमान गुंजायमान किया।
फोटो:- 5. वाघा बार्डर पर तिरंगा फहराकर भारत माता का जयघोष करते हुए जिले की लाडली लक्ष्मी बालिकाएं।
…………….

Trending