DHAR

भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है-वैभव पंवार —- भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष—– हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में संपन्न हुआ तीन दिवसीय शिविर—– युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार के साथ राहुल तिवारी ने किया मप्र का नेतृत्व

Published

on

!

भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में रविवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में मध्यप्रदेश का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार एवं प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने किया। शिविर में पधारे भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को युवा मोर्चा मप्र की वार्षिक पत्रिका ’समर्पण’ भेंट की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी मोर्चाे के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 से 15 मई के बीच धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ। प्रदेश युवामोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव व भाजयुमो प्रभारी तरुण चुघ , भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मार्गदर्शन में हुआ।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने ’हमारा विचार परिवार’ विषय पर अपने विचार रखे। शिविर के द्वितीय और तृतीय दिवस में क्रमशः भाजपा के आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया विषय पर अपनी बात रखी। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिविर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की युवा केंद्रित योजनाओं पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एएसजी विक्रम बनर्जी ने‘क़ानूनी सक्रियता के उपकरण’विषय पर संवाद किया। इसके साथ ही शिविर में ’’नया भारत 2047- स्टार्टअप, उद्यमिता, तकनीक एवं शासन“ विषय पर पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, उड़ान के संस्थापक सुजीत कुमार एवं कू-एप के संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्णा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Trending