DHAR

नगरीय निकाय हेतु अधिकारी पदाभिहित

Published

on

रतलाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले की नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद्जावरा, आलोट, ताल, बडावदा, पिपलौदा, धामनोद एवं नामली के लिए नगरीय निकाय हेतु रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभिहित किए हैं।

नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 1 से 12 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, वार्ड 13 से 24 के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संजीव केशव पाण्डे, वार्ड 25 से 36 के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत, वार्ड 37 से 49 के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मनीश जैन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभिहित किया है।

नगर पालिका परिषद् जावरा के लिए रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा श्री हिमांशु प्रजापति, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जावरा श्री मृगेन्द्र सिसौदिया वार्ड  01 से 15, एसडीओ जल संसाधन श्री हरीश कुमावत वार्ड 16 से 30 के लिए, नगर परिषद् आलोट के लिए रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री मनीषा वास्कले, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सुश्री किरण बरबडे वार्ड 1 से 15, नगर परिषद् बडावदा के लिए रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री राजेश श्रीमाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री नवीन गर्ग वार्ड 1 से 15, नगर परिषद् पिपलौदा के लिए रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती अश्विन गौहिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती चन्दन तिवारी वार्ड 1 से 15, नगर परिषद् ताल के लिए रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पारसनाथ मिश्रा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री मुकेश सोनी वार्ड 1 से 15, नगर परिषद् नामली के लिए रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती रुपाली जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार सुश्री पीहू कुरील तथा नगर परिषद धामनोद के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री मनोज जैन को पदाभिहित किया है।

Trending