DHAR

मध्यप्रदेश सरकार ने पुजारीयों का वेतन बढ़ाया। पुजारीयों ने सरकार के प्रति प्रसन्नता जाहिर की है।

Published

on

मध्यप्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभागने दिनांक 26 मई 2022 को जारी अपने आदेश के तहत मध्यप्रदेश के मंदिरों में पुजारीयों का वेतन मान बढा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिन मंदिरों के पास खेती के लिये भूमि नहीं है। ऐसे मंदिरों के पुजारियों को अब 5000 रू. प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा, वहीं जिन मंदिरों के पास 5 एकड खेती के लिये जमीन है उन मंदिरों के पुजारियों को 2500 रू. प्रतिमाह वेतन मान दिया जायेगा तथा जिन मंदिरों के पास 5 एकड़ से 10 एकड खेती के लिये भूमि है। उन मंदिरों केपुजारियों को 2000 हजार रू. प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा तथा जिन मंदिरों के पास 10 एकड से भी अधिक जमीन है उन मंदिरों के पुजारियों को कोई वेतन मान नहीं दिया जायेगा उक्त आदेश प्रदेश मेें दिनांक 1 मई 2022 से प्रभावशिल किया गया है। उक्त आदेश प्रदेश के उप सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 26 मई को अपने हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सरकार के द्वारा जारी किये गये आदेश पर पुजारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के प्रतिधन्यवाद ज्ञापित किया है।  ”

Trending