DHAR

भाजपा ने आधी रात को तय किए 5 नाम, उज्जैन से मुकेश, रतलाम से अशोक, छिंदवाड़ा से जितेंद्र, बुरहानपुर से माधुरी, सतना से योगेश महापौर प्रत्याशी*

Published

on

भाजपा ने आधी रात को तय किए 5 नाम, उज्जैन से मुकेश, रतलाम से अशोक, छिंदवाड़ा से जितेंद्र, बुरहानपुर से माधुरी, सतना से योगेश महापौर प्रत्याशी*
 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी चयन के लिए बैठी भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने पांच सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। इनमें उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल के नाम फाइनल हो गए हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बड़ा पेंच है। ग्वालियर के नाम पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सहमति बनाने के प्रयास हैं।
ग्वालियर में डॉ. वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम आए। यदि भोपाल से कृष्णा गौर के लिए पार्टी नियम से समझौता करती है तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला भी अपना दावा मजबूती से रख सकते हैं। इंदौर में मेंदोला के अलावा गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. निशांत खरे के नाम हैं। इसी तरह जबलपुर के लिए कमलेश अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र जामदार और अभिलाष पांडे के नाम का जिक्र आया है। वहीं सिंगरौली में वीरेंद्र गोयल की दावेदारी आई।
पांच निगम में महापौर उम्मीदवार
सतना- योगेश ताम्रकार… भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संघ के करीबी माने जाते हैं।
उज्जैन- मुकेश टटवाल… भाजपा दलित वर्ग से आते हैं। अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष है।
रतलाम- अशोक पोरवाल… नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। और पूर्व पार्षद है।
छिंदवाड़ा- जितेंद्र शाह… किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री
बुरहानपुर- माधुरी पटेल… पूर्व महापौर है।
भोपाल में कृष्णा गौर के लिए पार्टी आसान कर सकती है क्राइटेरिया भोपाल में विधायक कृष्णा गौर का नाम आने पर क्राइटेरिये का सवाल आया। सदस्यों ने कहा कि कृष्णा गौर विधायक हैं, लेकिन उनके अलावा विकल्प नहीं मिल रहे। मालती राय और उपमा राय को लेकर कहा गया कि वे उम्रदराज हैं। बाकी नाम कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल के सामने कमजोर साबित हो सकते हैं। लिहाजा प्रदेश नेतृत्व भोपाल के मामले में केंद्र से बात करेगा कि विधायक के क्राइटेरिये को भोपाल के लिए शिथिल किया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि विधायक के नाम पर सहमति नहीं मिलती तो नए चेहरों को टिकट दे दिया जाएगा।

Trending