DHAR

टिकट वितरण को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी बवाल,कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई नारेबाजी,विवाद बढा तो पंहुची पुलिस

Published

on

रतलाम, । टिकट वितरण को लेकर भाजपा में उभरे असंतोष के बाद अब कांग्रेस में भी बवाल शुरु हो गया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया के निवास पर पंहुचकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी को लेकर श्री कटारिया के पुत्र वैभव का नाराज कार्यकर्ताओं से विवाद भी हो गया। विवाद बढने पर पुलिस बल भी मौके पर पंहुच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के आईटी सेल से जुडे हिम्मत जैथवार व कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गीता मन्दिर रोड स्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया के घर पंहुचे। हिम्मत जैथवार वार्ड क्र.16 से कांग्र्रेस का टिकट चाहते थे,लेकिन टिकट किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज जैथवार व अन्य कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष से मिलना चाहते थे। शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया बाहर तो आए लेकिन कार्यकर्ताओं की सुने बिना फिर से घर में चले गए। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियो ने महेन्द्र कटारिया के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी और उन पर भाजपा का एजेन्ट होने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेसियो की नारेबाजी से श्री कटारिया के पुत्र वैभव आक्रोशित हो गए और उनका प्रदर्शनकारियों से विवाद हो गया। विवाद बढने की आशंका के चलते स्टेशनरोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला पुलिस बल सहित मौके पर पंहुच गए। बाद में उन्होने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर वहां से रवाना किया।”

Trending