अलीराजपुर

अलीराजपुर आम महोत्सव में 100 से अधिक प्रजाति के आमों की प्रदर्षनी रहेगी विषेष आकर्षण का केन्द्र

Published

on

आम महोत्सव का आयोजन 20 एवं 21 जून 2022 को अलीराजपुर में
अलीराजपुर, 18 जून 2022 – अलीराजपुर स्थित सुरेन्द्र उद्यान में 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय अलीराजपुर आम महोत्सव का आयोजन जिला प्रषासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अलीराजपुर जिले में उत्पादित करीब 100 से अधिक उन्नत और देषी प्रजाति के आमों की प्रदर्षनी इस महोत्सव में लगाई जाएगी। अलीराजपुर आम महोत्सव में जिलेभर के कृषक अपने-अपने बागीचे में लगे आमों को लेकर प्रदर्षनी में उपस्थित रहेंगे। आम महोत्सव मंे आमों की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्षनी के साथ-साथ आम से उत्पादित होने वाले उत्पादों होने वाली सामग्री की प्रदर्षनी, आम फल से बनाए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्षनी लगाई जाएगी। अलीराजपुर आम महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले आम उत्पादक किसान को प्रथम पांच हजार, द्वितीय तीन हजार एवं तृतीय दो हजार रूपये का पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आम उत्पादों के व्यंजन की प्रदर्षनी को भी प्रथम 1100 रू., द्वितीय 751 एवं तृतीय 551 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रदर्षनी में आमजन द्वारा आम फल भी खरीदे जा सकेंगे। आम महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण भी किया जाएगा। आम प्रदर्षनी का विषेष आकर्षण जिलेभर में विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्षनी रहेंगी। अलीराजपुर आम महोत्सव में जिले सहित अन्य स्थानों से बडी संख्या में आमजन के उपस्थित होेेने का आह्वान किया गया है। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने अलीराजपुर आम महोत्सव में जिले सहित अन्य जिलों के आमजन से उपस्थित होकर अलीराजपुर में पायी जाने वाली आम की विभिन्न प्रजातियों को देखने एवं खरीदने का आह्वान किया है।

Trending