अलीराजपुर

दो दिवसीय आम महोत्सव का हुआ शुभारंभ 100 से अधिक प्रजाति के आमों की प्रदर्षनी लगाई गई

Published

on

प्रदर्षनी के साथ आम विक्रय केन्द्र, आम उत्पादकों की प्रदर्षनी भी है विषेष आकर्षण का केन्द्र

अलीराजपुर, 20 जून 2022 – दो दिवसीय अलीराजपुर आम महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन एवं आम उत्पादक कृषकगण ने फीता काटकर किया।

सुरेंद्र उद्यान अलीराजपुर में आयोजित अलीराजपुर आम महोत्सव में 100 से अधिक प्रजाति के उन्नत एवं देशी प्रजाति के आम विशेष आकर्षण का केंद्र है।

आम महोत्सव में आम से बने व्यंजनों के स्टॉल, आम विक्रय स्टॉल आदि विशेष आकर्षण का केंद्र है। आम महोत्सव सभी के लिए विषेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

आम महोत्सव के उदघाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा आम महोत्सव के तहत जिले में पाई जाने वाली आम की विभिन्न प्रजातियांें को एक स्थान पर देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा आम महोत्सव में आई देशी प्रजाति को चिन्हांकित किया जाकर नाम तय किए जाकर जिससे यहां कि किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके।

उक्त सम्बन्ध में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा आम महोत्सव जिले में उत्पादित होने वाले आमों की उपज को विशेष पहचान दिलाने में सहयोगी बनेगा।

उन्होंने आम महोत्सव का प्रतिवर्ष आयोजन किए जाने की बात कहते हुए इसके लिए विशेष प्रयास की बात कही। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रयासों हेतु जिले में किए गए प्रयासों की बात कही। इस अवसर पर आम उत्पादक कृषकों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जैन ने आम महोत्सव में लगे आम की प्रदर्शनी, आम के उत्पादों, आम से बनाए गए व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं आम विक्रय केंद्र का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में एकलव्य विद्यालय अलीराजपुर के बालिकाओं ने भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर सहित अधिकारी, कर्मचारीगण, जिलेभर से आए आम उत्पादक कृषक, मीडियाजन आदि उपस्थित थे। अलीराजपुर आम महोत्सव को देखने स्थानीय, ग्रामीणजन सहित अन्य स्थानों से भी आम के शौकिन उपस्थित हुए।

Trending