झाबुआ

भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ… चुनाव मैदान में, निरंतर बैठकों व जनसम्पर्क का दौर जारी…..

Published

on

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित थांदला रोड से कांग्रेसी भाजपा में सम्मिलि

मेघनगर/थांदला रोड- भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 43 डिग्री की तेज गर्मी में तेज गति से चुनावी समर मैदान में अपनी अहम भूमिका पार्टी को जीत दिलाने के लिए कर रहा है इसी तारतम्य में बुधवार एबी वीपी संगठन के मेघनगर के अध्यक्ष प्रभु मिलन रवि राठौड़ के परिवार को ढांढस बाधने व आत्मा शांति के लिए महिला मोर्चा की बहने में उनके घर पर पहुँची जिसके बाद मेघनगर शंकर मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया सैलानीपुरा में मुस्लिम महिलाओं से विशेष चर्चा की गई। नगर के केवट परिवार एवं अन्य परिवारों से चुनावी चर्चा। इसके बाद मेघनगर आजाद चौक पर चुनावी चौपाल को संबोधित किया गया। मेघनगर बस स्टैंड पर सुजान मल जैन परिवार से भेट एवं बस स्टैंड पर चुनावी चौपाल लगाई गई इस अवसर पर लोकसभा क्रमांक 24 के भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के धर्मपत्नी सूरज डामोर भाजपा महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी सुशीला प्रेम भाभार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिला मंत्री अर्चना शर्मा ,मेघनगर महिला मंडल,भाजपा मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर मंडल उपाध्यक्ष भाविक बारोट, आईटी सेल प्रभारी मनीष बसोड़, आकाश विजयवर्गीय ग्रुप से रोहित प्रजापत,अजजा मोर्चा के के जिला उपाध्यक्ष अनु बामणिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता चुनाव चौपाल में सम्मिलित रहे चुनावी चौपाल को संबोधित किया चोपल में भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की जीत का संकल्प दिलवाकर फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। जीसके बाद नगर में निकल रहे हैं सेन समाज का जुलूस का स्वागत वंदन भी दशहरा मैदान से भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा किया गया एवं स्वामी सेन का पूजन सूरज गुमान सिंह डामोर द्वारा किया गया।

थांदला रोड से कांग्रेस के जिला सह सचिव भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल

थांदला रोड बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा भाजपा महिला मोर्चा चौपाल में झाबुआ जिले के कांग्रेस के सह जिला सचिव विजय दीक्षित ने कांग्रेस छोड़ी वह भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े इस अवसर पर श्रीमति सूरज गुमान सिंह डामोर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Click to comment

Trending