झाबुआ

मनमोहिनी दीदी का 36वां पुण्य स्मृति दिवस ब्रम्हकुमारी संस्था पर मनाया जाएगा, विभिन्न कार्यक्रम होंगे………………..

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट…….
झाबुआ। शहर के समीपस्थ ग्राम गोपालपुरा स्थित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईवरीय विवविद्यालय पर मनमोहीनी दीदी के 36वें पुण्य स्मृति दिवस पर विशेष योग (तपस्या भट्टी) का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बीके जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने बताया कि यज्ञ की आदि रतन, विशव परिवर्तक, ज्ञान-गुण-योग-ममता की प्रतिमूर्ति दीदी मनमोहिनी के पुण्य स्मृति दिवस पर संस्था पर 28 जुलाई, रविवार को सुबह 6.30 से 7.30 बजे योग, 7.30 से 8.30 बजे तक मूरली, 8.30 से 9 बजे तक नाता दूध-फल, 9 से 12 बजे तक योग भट्टी एवं 12 बजे दीदी मनमोहीनी के चित्र पर विष भोग लगाया जाएगा। अंत में दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक ब्रम्हाभोज का आयोजन रखा गया है। बीके जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने सभी आयोजनों में भ्राता-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।

फोटो 015 -ः मनमोहीनी दीदी।

Click to comment

Trending