झाबुआ

श्रावण मास में माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में किए जा रहे भजन-किर्तन………………. ……. हरियाली अमावस्या पर भगवान को लगाया छप्पन भोग

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…………..
झाबुआ। श्रावण मास में स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर में माहेवरी समाज महिला मंडल द्वारा समुधर भजनाे एवं गीतों से वातावरण को सुखमय, आनंदमय एवं धर्ममय किया जा रहा है। पूरे श्रावण महीने में ही महिला मंडल की महिलाएं भजन-किर्तन कर रहीं है। 1 अगस्त, गुरूवार को हरियालली अमावस्या का पावन अवसर होने से भगवान को छप्पन भोग भी लगाया एवं महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण हुआ।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा राधा-कृष्ण, शिवजी, गणेशजी के साथ अन्य सुमधर भजन-किर्तन की प्रस्तुति दी जा रहीं हे। प्रतिदिन भजन शाम 6 से 7.30 बजे तक हो रहे है। जिसमें माहेश्वरी समाज के साथ अन्य समाजों की महिलाएं भी शामिल होकर समुधर भजनों एवं गीत गाते भगवान की भक्ति में लीन हो रहीं है। गुरूवार को हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर स्व. फौजमल माहेश्वरी की स्मृति में भगवती मधुबाला माहेश्वरी परिवार की ओर से छप्पन भोग का आयोजन रखा गया। राधा-कृष्णजी का सुंदर श्रृंंगार एवं झांकी भूमिका माहेश्वरी, सुरेश बांगड़ एवं जितेन्द्र आचार्य द्वारा सजाकर भगवान के समक्ष छप्पन भाग लगाया गया। बाद महिलाआें ने सत्त शाम 6 से 8 बजे तक भजन-किर्तन करने के बाद महाआरती की। तत्पचात् महाप्रसादी के रूप में छप्पन भोग का प्रसाद सभी महिलाओं को वितरित किया। इस दौरान उत्साहपूर्वक महिलाओं एवं बालिकाओं ने नृत्य भी किया।

फोटो 003 -ः भगवान का झूला सजाकर लगाया गया छप्पन भोग।

फोटो 004 -ः महिलाआें ने किए भजन-किर्तन।

Click to comment

Trending