झाबुआ

तेरापंथ धर्म संघ के आचार्यप्रवर ने झाबुआ जिले को परसने की सहमति दी………….. पेटलावद क्षेत्र को स्पर्श करने की घोषणा की…………

Published

on

गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी ने सन 2021 में झाबुआ जिले को और पेटलावद को स्पर्श करने की घोषणा की……

झाबुआ – श्री जैन श्वेताम्बर तेरापन्थ धर्मसंघ के 11वे अनुशास्ता महातपस्वी, महामनस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा को लेकर सन 2021 में मध्य प्रदेश के इंदौर पधारेंगे। यहाँ आचार्य श्री के सांन्निध्य में अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया जाएगा। बेंगलुरु में सांसद- रतलाम झाबुआ गुमान सिंह डामोर के साथ झाबुआ व पेटलावद क्षेत्र के श्रावक श्राविकाओ ने गुरुदेव से 2021 में इस क्षेत्र को परसने हेतु निवेदन किया और गुरुदेव ने महती कृपा कर झाबुआ जिले को परसने की घोषणा की |
जानकारी अनुसार कुछ दिनों पूर्व रतलाम से भी 80 व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से क्षेत्रीय विधायक श्री चेतन कश्यप के साथ दर्शन कर रतलाम क्षेत्र में पधारने के अनुरोध पर आचार्यश्री ने अपनी स्वीकृति दी थी। उसके बाद कुछ दिनों पूर्व आचार्यश्री ने धर्मसंघ के सातवें आचार्यश्री डालगणी की जन्म भूमि उज्जैन पधारने की स्वीकृति भी दे चुके है।

इसी कड़ी में पेटलावद -झाबुआ क्षेत्र के श्रावक श्राविकाएँ बड़ी संख्या में बेंगलुरु(कर्नाटक ) आचार्यश्री के दर्शनार्थ पहुचे व साथ मे झाबुआ/रतलाम क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीगुमानसिंह डामोर, उनकी पत्नी श्रीमती सूरज डामोर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख भाईसाब श्री आकाशजी चौहान भी रहें मौजूद। सांसद महोदय ने तेरापंथ समाज के श्रावक- श्राविकाओ के साथ हाथ जोड़कर आचार्यश्री से इस वनवासी अंचल में पधारने की विनती की। ताकि क्षेत्र की जनता के जीवन मे भी आचार्यश्री की प्रेरक वाणी से सद्भावना ,ईमानदारी और नशामुक्ति की चेतना जग सके।कुरीतियों का उन्मूलन होकर जीवन मूल्यों का विकास हो सके।
आचार्यप्रवर ने अपनी घोषणा में सन 2021 में झाबुआ -पेटलावद क्षेत्र को स्पर्श करने की घोषणा की | गुरुदेव की महती कृपा को सुनते ही सम्पूर्ण क्षेत्रवासी आह्लाद और आनन्द से सरोबार हो गए। जय जय ज्योति चरण ……जय जय महाश्रमण के जयघोष से ….. गुरुदेव के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की |आचार्यश्री की इस महान कृपा पूर्ण घोषणा के प्रति सम्पूर्ण क्षेत्र वासी कृतज्ञ है।

Click to comment

Trending