झाबुआ

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा झाबुआ द्वारा सेवा कार्यों के रूप में मनाया……..

Published

on

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा नगर मंडल झाबुआ ने भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर सेवा कार्यों के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया………..
भाजपा के समस्त नगर, जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ सांसद का रहा सहयोग

झाबुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संगठन द्वारा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह अभियान के रूप में मनाने के निर्देश संपूर्ण देश के साथ मप्र में भी जारी किए गए थे। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल झाबुआ ने भी सेवा सप्ताह के तहत सात दिनों में मानव सेवा के साथ जीव सेवा के भी अनेक कार्य किए। सभी सेवा कार्यों में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ जिला पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ओैर विशेष रूप से सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल झाबुआ के महामंत्री भूपेश सिंगाेड़ ने बताया कि सेवा सप्ताह अभियान के तहत 14 सितंबर को शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित निराश्रित बाल आश्रम महिला मंडल में करीब 60 बच्चों को फल वितरित कर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के बारे में बताया। 15 सितंबर को बाल संप्रक्षेण गृह झाबुआ में बंदी बालकां को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार हेतु साहित्य का वितरण, 16 सितंबर को शहर के बस स्टेंड पर छोटे व्यापारियों हाथ ठेला वालाे को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देने के साथ स्वच्छता हेतु डस्टबिन का वितरण, 17 सितंबर को क्षेत्रीय सांसद जीएस डामोर की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से 130 पौधे रोपने का भव्य कार्यक्रम, 18 सितंबर को शहर के बस स्टेंड के पीछे दीनदयाल रसोई केंद्र पर निर्धन एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाकर एवं यहां सेवा कार्य करने वाले दिप्तीन मकवाना, पींजू एवं पूरी टीम का भावभरा सम्मान, 19 सितंबर को शहर के लक्ष्मीनगर स्थित सद्गुरू गौशाला में जीव सेवा के तहत करीब 100 गौ-माताआें को पोष्टीक आहार करवाया एवं स्वास्थ्य तथा उपचार संबंधी व्यवस्था एवं 20 सितंबर को सांसद श्री डामोर की उपस्थिति में वार्ड क्र. 13 में गरीब परिवारों के बीच जाकर उन्हें नए वस्त्र एवं बच्चों को टॉफी-चॉकलेट का वितरण जैसे कार्य सप्ताह के दौरान कर मानव सेवा एवं जीव सेवा निःस्वार्थ भाव से करने का संदेश सभी शरहवासियों को दिया गया।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
संपूर्ण कार्यक्रमों में विशेष सहयोग भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया , युवा भाजपा नेता विनोद मेडा ,पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याणसिंह डामोर, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल एवं ओपी राय, रोटरी क्लब सचिव मनोज अरोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर्वत मकवाना, जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, किर्ती भावसार, आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, मंडल महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, अकुंर पाठक, कार्तिक हटिला, महेश वर्मा, पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, अजय सोनी, नरेन्द्र राठौरिया, नरेन्द्र संघवी, अमरू डामोर, मोनू भूरिया, अतीक भाबोर, शोभा कटारा, कन्हैया लाखेरी, रमेश कटारिया, चेतना चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सायरा खान, रमिला निनामा, कोमल वर्मा, शालिनी डामोर, मनोहर मोदी, रईसा कुरैशी, कलसिंह भूरिया, अविनाश भूरिया, आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री भूपेश सिंगोड़ ने किया।

Click to comment

Trending