झाबुआ

नारी शक्ति अपनी ताकत को पहचाने ओर भाजपा के साथ चले – सुश्री उषा ठाकुर…..

Published

on

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल रानापुर द्वारा आज स्थानीय ऋषभ गार्डन रानापुर के परिसर मे मातृ शक्ति के सम्मेलन का आयोजन किया गया | उक्त आयोजन मे रानापुर मे बडी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित हुई। इस अवसर पर उपस्थित नारी शक्ति को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महु की लोकप्रिय विधायक सुश्री उषा ठाकुर भाजपा के प्रादेशिक नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे रानापुर मंडल के प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने उपस्थित माताओ ओर बहनो का संबोधन देकर मार्गदर्शन किया| इस अवसर पर स्वागत भाषण महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति जोशी द्वारा दिया गया | उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए सुश्री ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति अपनी ताकत को पहचाने क्योकि वे देश प्रदेश जिला ओर रानापुर नगर मे आदि आबादी का नेतत्व वे करती है। आप माता स्वरुप होकर मा के रुप मे आपने कई वीर सपुतो को जन्म दिया है जिन्होने देश की संस्कृति रक्षा ओर समाज के लिये अपना सवोच्च बलिदान किया है ये वीर सपुत माताओ के कोख से ही जन्मे थे। आप अष्टभुजा धारीणी मां अंबे का स्वरुप है जो हाथो मे अस्त्र शस्त्र धारण करती है ओर समय आने पर उन शस्त्रो का प्रयोग कर असुरी शक्तियो का नाश करती है आप भी इस उपचुनाव मे अपनी शक्ति को जाने ओर अंबे स्वरुप जाने कांग्रेस रुपी इस असुरी शक्ति ओर विचारधारा का नाश करने के लिये भाजपा के पक्ष मे मतदान कर आपके भाई आपके पुत्र समान भानु भुरिया को विजयी बनावे कमल के चिन्ह पर मोहर लगाकर इस अवसर पर श्री मोधे ने संबोधित करते हुए कहा कि महाभारत युद्व मे एक तरफ कोरवी सेना थी ओर दुसरी तरफ पांडवी सेना थी कोरवी सेना मे कर्ण जेसे महारथी थे परंतु उनके सारथी शेल राज्य के राजा थे जिनका शरीर कोरवो के साथ था पर मन पांडवो के साथ कर्ण जब भी उन्हे कहते कि अर्जुंन से युंद्व करने के लिये रथ सामने ले जाओ जब शेल राजा उन्हे कहता था कि कर्ण इतनी जल्दी बलिदान देने की क्यो सोच रहे हो ओर उनका मनोबल गिराता था। इसी प्रकार आप मात शक्ति से निवेदन है कि आप घर धर जाकर माताओ व बहनो को भाजपा के पक्ष मे कर कांग्रेस का मनोबल गिराये। ओर बनिये के भांति भाजपा को लाभ पहुचाने का दायित्व निभाये। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी पुर्व जिलाध्यक्ष भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि जननी जन्म भुमि स्वर्ग से महान है इसके वास्ते ये तन मन व प्राण है इसके रजकण मे लिखा महाकाली महासरस्वती व महालक्ष्मी का स्वरुप है आप सभी माता व बहने इन त्रिशक्ति का स्वरुप है आप अपनी शक्ति को पहचाने और देविक शक्ति के रुप मे काम कर रही भाजपा को जीताने का संकल्प ले। भावसार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के समय प्रदेश की बच्चियो की सुरक्षा के लिये दुराचारियो के खिलाफ फांसी का कानुन लाकर प्रदेश की माता व बहनो का सम्मान बढाया तो वही 165 योजनाओ के माध्यम से महिला शक्ति को सशक्त करने की दिशा मे भाजपा सरकार ने कई प्रयास किये है। आप सब उन योजनाओ का पुन लाभ लेना चाहती है तो भाजपा को विजय बनाकर भानु भुरिया को भोपाल पहुचाये। इस अवसर पर महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती भानपुरिया द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि आप भाजपा के प्रतयाशी को विजय बनाकर झाबुआ के इस उपचुनाव मे एक इतिहास रचने की दिशा मे एक कदम उठा रही है। घर घर जाकर नारी शक्ति को जागृत करते हुए उनके मान व सम्मान की सुरक्षा के लिये भाजपा को वोट दिलाने का संकल्प ले। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री दिनेश राठौड द्वारा व्यक्त किया गया महिला सम्मेलन के प्रभारी मुकेश नागोरी सहित श्रीमती सुनीता राठोड सुनीता टेलर जिला महामंत्री राधा वसुनिया नगर अध्यक्ष जयोति जोशी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अजनार सेक्टर प्रभारी दिलीप नलवाया, साकिर सैयद, नावेद रजा, जितेन्द्र पाटीदार , सतीष कौशल ,पार्षद श्रीमती सीमा नागोरी श्रीमती राठोर श्रीमती शारदा मकवाना सहित बडी संख्या मे मात्त्व शक्ति कार्यक्रम मे उपस्थित हुई। उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी द्वारा दी गई।

Click to comment

Trending