झाबुआ

भाजपा के युवा, महिला और जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कर रहे जनसंपर्क ………..

Published

on

झाबुआ। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में चुनाव प्रचार को लेकर खासा उत्साह है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के समर्थन में सेक्टर वार सघन जनसंपर्क कर डोर टू डोर संपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रमुख ने सेक्टरों में पहुँचकर जनता से भाजपा को जिताने अपील की। पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के साथ पिटोल सेक्टर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती आशा सेंगर, जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ओर मोर्चा बहनों के साथ कल्यानपुरा सेक्टर ओर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद गजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कल्याणपुरा, तलावली ओर जुलवानिया में सघन जनसंपर्क किया।

भाजपा का युवा भूरिया करेगा इस क्षेत्र का विकास

झाबुआ में पिटोल सेक्टर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के साथ सघन जनसंपर्क कर युवाओं से संवाद किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि इस अंचल में कांग्रेस ने पिछले 40 वर्षों से एक ही परिवार के सदस्य को हमेशा चुनाव लड़ाया है। क्या कांग्रेस की नजर में एक ही परिवार योग्य है? दूसरे किसी आदिवासी का बेटा उन्हें दिखाई नही देता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े एक गरीब आदिवासी के बेटे को अपना उम्मीदवार बनाया है। भानु सिर्फ भाजपा का उम्मीदवार नही, वह हर गरीब आदिवासी युवा का उम्मीदवार है। पांडे ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बूढ़े हो गए है और वो अब उनके आराम करने के दिन है। उनके इस बयान को हर युवा को ध्यान में रखकर भाजपा के युवा उम्मीदवार भानु भूरिया को जिताएं ताकि वो दोगुनी ऊर्जा के साथ यहां की जनता की सेवा कर सके।

इस चुनाव में रहेगी महिलाओं की निर्णायक भूमिका :- ऐलकर

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने मोर्चा की बहनों के साथ कल्याणपुरा सेक्टर के नारवेलिया, नवापाड़ा, गुंडीपाडा गांव में घर घर संपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नई सोच के साथ नए भारत का निर्माण कर रहे है। जिसमे हर वर्ग का ध्यान रखकर हर वर्ग के लिए कई योजनाएं हैं। आज घर-घर में यदि गैस का चूल्हा जल रहा है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। उज्ज्वला योजना से आदिवासी अंचल की बहनों को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि भाई भानु भूरिया को जिताने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका है। हर बहन झाबुआ के विकास के लिए भाजपा को जितायेगीं।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गजेंद्र पटेल ने कल्याणपुरा, तलावली ओर जुलवानिया में घर घर संपर्क हुए कहा कि इस अंचल में कांग्रेस वर्षों से आदिवासियों से विकास के नाम पर वोट लेती आई लेकिन इस क्षेत्र का विकास नही किया। शिवराज सरकार में मजरों टोलो तक बिजली पहुँची ओर फलियों में रहे वाले आदिवासियों के बच्चें शहर में रह कर पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े बड़े सपने दिखाएं लेकिन 10 माह में विकास के बजाय विनाश किया। उन्होंने आदिवासियों को सचेत करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस फिर बरगलाने का काम कर रही है लेकिन हमें आदिवासियों के नाम पर 40 वर्षों तक राजनीति चमकाने वालों जवाब देकर युवा आदिवासी को जिताना है।

Click to comment

Trending