झाबुआ

प्लास्टिक धीमे जहर का काम कर रहा है-साध्वी श्री सम्यकप्रभाजी…… अ.भा. तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल पेटलावद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान…………

Published

on

पेटलावद – प्लास्टिक मानव के जीवन के साथ साथ पृथ्वी के वातावरण के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।प्लास्टिक का पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं के साथ साथ अन्य जीवन के लिए जरूरी घटको पर भी इसका बहुत ज्यादा दुष्प्रप्रभाव पड़ता है प्लास्टिक एक धीमे जहर का काम कर रहा है। उक्त विचार आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यकप्रभा जी ने अभातेमम के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल पेटलावद द्वारा स्थानीय डालिमकुंज तेरापंथ भवन में आयोजित सातदिवसीय महाअभियान “सुनो वक्त की पुकार,करे प्लास्टिक से इंकार” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में धर्मसभा को सम्भोधित करते हुए व्यक्त किये।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीतिका से की गई। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पटवा ने अध्यक्षीय व स्वागत भाषण दिया। श्रीमती अंजली मूणत ने महाप्रज्ञ अस्टक्रम के माध्यम से अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम के वरिष्ठ सदस्य व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहे श्री कृष्णपाल सिंह जी राठौर ने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ओर कहा कि प्लास्टिक को पूरे देश मे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिशंकर जी पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये ओर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत मे दिए जा रहे अपने योगदान की भूरी भूरी प्रसंशा की ओर कहा कि पेटलावद तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक के विरोध में जो अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है।आज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसका पूरे देश की आम जनता ने समर्थन किया व प्लास्टिक मुक्त भारत मे आम इंसान अपना योगदान व सहयोग दे रहा है। इस अवसर पर साध्वी प्रमुखा श्री जी के संदेश का वाचन श्रीमती तिलका भंडारी ने किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत के अंतर्गत प्लास्टिक के विरोध में तख्तियों पर भी विभिन्न नारो के साथ अपना विरोध जताया। इस गरिमामय अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अतिथियों का साहित्य से सम्मान भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में महिला मंडल मंत्री हेमलता कोठारी,पूर्व मंत्री सोनू भंडारी सहित कन्या मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती अमिता भंडारी ने किया। आभार श्रीमती मोना पटवा ने माना। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे।

Click to comment

Trending