झाबुआ

मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार हुए सक्रिय

Published

on

झाबुआ- भाजपा संगठनात्मक चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार हुए सक्रिय और अपने आला नेताओं से सतत संपर्क में है वहीं झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए भी कई दावेदार है जो विगत कई वर्षों से भाजपा के लिए कार्यकर्ता के रूप में सतत कार्य कर रहे हैं और भाजपा की रीति नीति को भी जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्हें दावेदारों में से नगर मंडल अध्यक्ष झाबुआ के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है जो युवा होने के साथ-साथ विभिन्न परिस्थितियों में भी भाजपा का दामन थामे रखा |वह है प्रमोद कोठारी | प्रमोद कोठारी अपने विद्यार्थी जीवन में ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में करीब 10 वर्षों तक काम किया |विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पद पर करीब 3 वर्ष तक कार्य किया| पूर्व में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी कार्य कर अपनी अनूठी पहचान बनाई | इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी माने जाते हैं और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का उन्हें वरदहस्त प्राप्त है इसके अलावा भाजपा एवं संगठन के आला नेताओं से सतत सीधे संपर्क में हैं जो उनकी दावेदारी को मजबूत करते हैं इसके अलावा झाबुआ में किसी भी गुटीय राजनीति का हिस्सा नहीं रहे हैं इसके अलावा भी पूर्व विधानसभा चुनाव में राऊ , सांवेर , महू विधानसभा में भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया | इस प्रकार करीब 15 से अधिक वर्षों से इन संगठनों के माध्यम से भाजपा के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं |

Click to comment

Trending