झाबुआ

चिराग फाउंडेशन ने 8 जोड़ों का सामूहिक निकाह करवाया………..

Published

on

चिराग फाउंडेशन ने सारी व्यवस्थाएं निशुल्क की, घर गृहस्ती के सामान भी भेंट किए……..

झाबुआ शहर के मुस्लिम समाज में रविवार को चिराग फाउंडेशन में कैलाश मार्ग स्थित गार्डन में सामूहिक निकाह का आयोजन रखा | इसमें 8 जोड़ों ने भाग लिया |सामूहिक निकाह का आयोजन चिराग फाउंडेशन द्वारा 3 वर्षों से लगातार किया जा रहा है पिछले 2 वर्षों में फाउंडेशन के 50 सदस्यों ने 10 जोड़ों के सामूहिक निकाह करवाए ,जबकि इस वर्ष 8 जोड़ों ने भी भाग लिया |इसमें सारी व्यवस्था और खर्च फाउंडेशन के सदस्य ही करते हैं बाहर से किसी भी प्रकार की मदद नहीं ली जाती है साथ ही शहर के दो ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सारी दुल्हनों का मेकअप फ्री में किया |

आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब जन खर्चीली शादियों का बोझ उठाने में असमर्थ रहते हैं इसी को देखते हुए 50 युवाओं ने फाउंडेशन का गठन किया| समाज के निचले तबके के लोगों की मदद के लिए युवाओं ने सामूहिक निकाह का आयोजन करने का निर्णय लिया |इसी कड़ी में रविवार दोपहर 2:00 बजे सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ | इसमें झाबुआ, दाहोद ,बांसवाड़ा ,कुशलगढ़ ,जोबट ,अलीराजपुर और राणापुर के जोड़े शामिल हुए | निकाह के बाद नव दंपति को घरेलू सामग्री भी दी गई | इसमें जीवन यापन करने के लिए जरूरी हर घरेलू सामग्री शामिल है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन , व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज राठौर पंकज जैन आदि उपस्थित थे

इनका हुआ सामूहिक निकाह

कार्यक्रम में करीम शेख- महेक खान, शाहरुख खान- रुबीना शेख, सादिक खान -रिजवान खान, सैयद हैदर अली- रुबीना खान, सलमान खान- तबस्सुम शेख, साजिद- रानू खान , शाहरुख खान -मुस्कान मकरानी, महबूब – रानू खान आदि का निकाह करवाया गया तथा नव दंपति के सफल जीवन की कामना की गई |

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने किया फ्री मेकअप……

शहर के मुस्लिम समाज में चिराग फाउंडेशन ने सामूहिक निकाह का आयोजन किया | जिसमें सभी आठ दुल्हनों का फ्री मेकअप व साज सज्जा ड्रीम ब्यूटी पार्लर झाबुआ की संचालिका अनीता बैरागी व आलिया ब्यूटी पार्लर की संचालिका साहिबा , रुचिता आदि ने किया | जब दोनों संचालिका को पता चला कि सामूहिक निकाह का आयोजन है तो दोनों संचालिका ने अपनी सेवाएं फ्री में देने का निर्णय लिया |दोनों ही संचालिका ने सामूहिक निकाह में अपनी सेवाएं देकर फ्री मेकअप कर एक अनूठी मिसाल पेश की | और जब दुल्हने सज धज कर आई तो सभी ने मेकअप की प्रशंसा भी की और सेवाएं देने के लिए धन्यवाद भी दिया |

Trending