झाबुआ

गौ-वर्धन दिवस पर पर गौ-माता सरंक्षण एवं भाई दूज पर भाई-बहन के प्रेम की बनाई रांगोली

Published

on

झाबुआ। आॅल मीडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएषन के मप्र उपाध्यक्ष एवं जिले के झकनावदा निवासी मनीष कुमट ने दीपावली पर्व के अगले दिन आने वाले गौवर्धन दिवस पर गौ-माता के संरक्षण संबंधी रांगोली बनाकर गौ-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया, तो वहीं भाई-दूज पर भाई-बहन के प्रेम के प्रकट करती सुंदर रांगोली बनाई, जिसकी झकनावदा के लोगों ने प्रसंषा की। झकनावदा निवासी मनीष कुमट ने बताया कि उन्होंने गौवर्धन दिवस पर 28 अक्टूबर, सोमवार को सुबह जीवदया के प्रेम को प्रकट करती रांगोली उकेरी। जिसमें सुंदर गौ-माता के चित्र के साथ ही मटकी बनाकर जीव दया ही सर्वोपरि है, का संदेष दिया, रांगोली के नीचे आईजा परिवार लिखा। यह रांगोली बनाने में उन्हें करीब आधे घंटे का समय लगा।भाई-बहन के प्रेम को प्रकट कियाइसी प्रकार एक अन्य रांगोली 29 अक्टूबर, मंगलवार को बनाई। जिसमें सभी झकनवदावासियों को भाई-दूज की शुभकामनाएं देते हुए भाई को बहन द्वारा तिलक लगाते चित्र रेखांकित किया। मनीष कुमट ने यह रांगोली करीब एक घंट में तैयार की, दोनो ही रांगोलियों को देखने के बाद झकनावदावासियों ने प्रसंषा की।फोटो 007 -ः मनीष कुमट द्वारा गौ-वर्धन दिवस पर गौ-माता की बनाई गई सुंदर रांगोली।फोटो 008 -ः भाई-दूज पर भाई-बहन के प्रेम को किया प्रदर्षित।

Trending