झाबुआ

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री सिपाहा द्वारा झाबुआ में ध्वजारोहण किया गया…….

Published

on


झाबुआ – । जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस गरिमा मय तथा हर्ष उल्लास से मनाया गया। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया। श्री सिपाहा ने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आप के साथ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन, परेड कमांडर श्री चेतनसिंह बघेल थे। श्री सिपाहा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति के जय घोष किया गया। श्री सिपाहा ने सयुक्त परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने शांति और भाई चारे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे।
इस समारोह में विभिन्न विभागो द्वारा आकर्षक झांकिया निकाली गई। जिसमें आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, पषु पालन विभाग, वन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत, जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की झांकी शामिल है। स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा पिटी प्रदर्शन किया गया। इस समारोह में छात्र-छात्राओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस समारोह में निकाली गई झांकियो में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार तथा आदिवासी विकास विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम पुरस्कार, नवीन कन्या अंग्रेजी माध्यम को द्वितीय पुरस्कार तथा कन्या उत्कृष्ट संस्थान झाबुआ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। परेड में 15वीं वाहीनी विषेष सषस्त्र बल के दल को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल के दल को द्वितीय पुरस्कार तथा होम गार्ड एवं एनसीसी सीनियर डिविजन के प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया गया।
कलेक्टर श्री सिपाहा ने विभिन्न विद्यालयो के परीक्षा परिणाम अच्छे रहने पर पुरस्कार राशि वितरित की | जिसमें उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ को 25 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडुंडिया को 15 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोगांवा को 10 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया। इसी प्रकार कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ को 25 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, कन्या शिक्षा परिसर रानापुर को 15 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार तथा हाई स्कूल तलावली को 10 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया गया। कलेक्टर श्री सिपाहा ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो-कर्मचारियो को प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति राजेश डामोर, जिला पंचायत सदस्य श्री रूपसिंह डामोर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नू डोडियार, नगर पालिका उपा अध्यक्ष रोशनी डोडियार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभयसिंह खराडी, विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पत्रकार तथा गणमान्य नागरीक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता दुबे, श्री लोकेन्द्र सिंह चौहान तथा श्री हरिष कुण्डल ने किया।
कलेक्टर श्री सिपाहा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय कालापीपल में आयोजित मध्यान भोजन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के साथ मध्यान भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री खराडी, तहसीलदार श्री ओहारीया, डॉ. श्री विक्रांत भूरिया, सरपंच श्री कांजू भूरिया विभिन्न विभागो के अधिकारी, छात्र-छात्राओ के साथ मध्यान भोजन ग्रहण किया। इसके पूर्ण छात्र-छात्राओ द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
क्रम

 

Trending