झाबुआ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ द्वारा योग किया गया……

योग दिवस पर सांसद गुमान सिंह डामोर और भाजपा जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे

Published

on

 

झाबुआ- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून रविवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी  नगर मंडल झाबुआ  द्वारा योग किया  गया। योग दिवस पर योग करने का उद्देश्य शरीर तथा मन को स्वास्थ् मजबूत तथा सुरक्षित रखना तथा निरंतर योग करते रहने की प्रेरणा देना है, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ द्वारा योग दिवस पर याेगा सुबह करीब 7:30 बजे सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय के बाहर किया गया तथा अन्य जागरूक व्यक्तियों द्वारा योगा उनके घर पर किया गया। भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोग से दूर रहने के लिए योग का दिया संदेश…..|

योग दिवस पर मुख्य रूप से रतलाम झाबुआ सांसद जी.एस.डामोर ,भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ,चिकित्सा प्रकोष्ठ से अरविंद दातला, अंकुर पाठक , मनीष माहेश्वरी पार्षद पपीश पानेरी ,राजेश मेहता, भाजपा नेता भूपेश सिंगौड़ आदि अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे |

Trending