Connect with us

झाबुआ

थांदला ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य रमाकांत उपाध्याय का निधन, ब्राह्मण समाज में शोक की लहर

Published

on

आज प्रातः 11 बजे नौगांवा नदी मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) नगर के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं संजय कॉलोनी के सक्रिय सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय का मध्यरात्रि में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही ब्राह्मण समाज सहित नगर में शोक की लहर छा गई।

स्वर्गीय रमाकांत उपाध्याय, तुलसीराम उपाध्याय के सुपुत्र तथा स्व. लक्ष्मीनारायण उपाध्याय के पुत्र अनुज, स्व. चंद्रशेखर, महेंद्र एवं गजेंद्र उपाध्याय के ज्येष्ठ भ्राता थे। वे आशीष उपाध्याय (गोलू) के पूज्य पिताजी थे।

उनके निधन से परिवार, समाज एवं परिचितों में शोक व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान संजय कॉलोनी से निकलेगी। अंतिम संस्कार नौगांवा नदी स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!