Connect with us

झाबुआ

8 वर्षो से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

Published

on

 

झाबुआ – जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान व उनकी टीम ने विगत 8 वर्षो से फरार आरोपी रालू पिता भावसिंह निनामा निवासी सातसेरा काे मुखबिर की सूचना पर काकनवानी से गिरफ्तार किया | आरोपी पर मेघनगर थाना व काकनवानी थाना पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध था | फरार वारंटी पर 3000 का इनाम भी घोषित किया गया था |

जानकारी अनुसार थाना मेघनगर के अपराध क्रंमाक 251/16 धारा 147,294,323,506 भादवि. मे फरार आरोपी रालु पिता भावसिह निनामा निवासी सातसेरा के द्रारा घटना दिनाकं 09.09.16 को फरियादीया बिजुबाई निनामा व उसके पति के साथ गाली गलौच करने की बात को लेकर अपने साथियो के साथ मिलकर नंगी नंगी गालिया दी व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा दूसरा प्रकरण पुलिस थाना काकनवानी का है जिसमे थाना काकनवानी के अपराध क्रंमाक 138/2012 धारा 452,323,294,427,506,34 भादवि. मे आरोपी रालु निनामा व उसके साथियो के द्वारा फरियादी रमण भुरिया निवासी सातसेरा के साथ पुराने झगडे की बात को लेकर नंगी नंगी गालिया व फरियादी रमण भुरिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी | आरोपी घटना दिनाकं 15.08.12 से फरार चल रहा था | मुखबिर द्वारा आज पुलिस को सुचना मिली थी की फरार आरोपी रालू काकनवानी में आया है | जिस पर मेघनगर की थाना प्रभारी मेघनगर श्रीमती कौशल्या चौहान ने अपने बल के साथ दबिश दी और रालू को गिरफ्तार किया | उक्त वारण्टी 08 वर्षो से फरार चल रहा था |


उद्घोषित ईनाम : उक्त वारण्टी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झाबुआ के द्रारा थाना काकनवानी के प्रकरण मे 2000/ रुपये व थाना मेघनगर के अपराध मे रुपये 1000/ रुपये कुल 3000/ रुपये का ईनाम घोषित किया गया था |


सराहनीय भूमिका : ….आरोपी की गिरफ्तारी मे मेघनगर की थाना प्रभारी मेघनगर श्रीमती कौशल्या चौहान, उनि.हीरालाल मालीवाड, सउनि. ए.एल. चौहान.सउनि. हरिसिंह चुडावत, प्र. आर. 222 शैलेन्द्र प्र.आर. 373 मुकेश वर्मा, प्र.आर.319 मनोज मीणा आर. 391 जामसिह, आर. 553 हालुसिह आर. 145 विशाल व आर.,चा. 258 योगेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!