Connect with us

झाबुआ

तेयुप झाबुआ के कांसवा अध्यक्ष, कोठारी सचिव मनाेनीत

Published

on

तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ वर्ष (2020-22) के नवीन अध्यक्ष उमंग कांसवा व सचिव प्रमोद कोठारी मनोनीत……

अध्यक्ष – उमंग कांसवा सचिव – प्रमोद कोठारी

झाबुआ- तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ वर्ष 2020 – 22 नवीन सत्र लिए युवक परिषद अध्यक्ष /सचिव पद हेतु मीटिंग का आयोजन ,युवक परिषद सदस्य के स्थानीय प्रतिष्ठान पर किया गया |चुनाव अधिकारी के रूप में तेरापंथ सभा के वरिष्ठ श्रावक ताराचंदजी गादिया व लक्ष्मीचंद जी नागोरी उपस्थित थे |सर्वप्रथम युवक परिषद के वर्तमान अध्यक्ष विपिन भंडारी द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करते हुए , गुरु चरणो में वंदना करते हुए अपनी बात कही | प्रक्रिया को आरंभ करते हुए चुनाव अधिकारी ने नवीन तेयुप अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए | वर्तमान तेयुप सचिव वैभव कोठारी ने उमंग कांसवा का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया |विशाल जी चौधरी द्वारा प्रस्ताव का समर्थन किया | उपस्थित तेयुप सदस्यों ने भी उमंग कांसवा के अध्यक्ष पद के प्रस्ताव का समर्थन किया | इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद हेतु अन्य और कोई नाम ना होने पर चुनाव अधिकारी द्वारा उमंग कासवा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया |उसके बाद विशाल कोठारी ने प्रमोद कोठारी को का नाम सचिव पद हेतु प्रस्तावित किया | जिसका समर्थन पीयूष गादिया ने किया |सचिव पद पर भी अन्य कोई और नाम ना आने पर चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमोद कोठारी को तेयुप सचिव पद पर मनोनीत किया | इस प्रकार चुनाव अधिकारी द्वारा नवीन सत्र के लिए तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ के नए अध्यक्ष उमंग कांसवा और सचिव प्रमोद कोठारी काे सर्वानुमति से मनाेनीत किया | उपस्थित सदस्यों ने दोनों ही पदाधिकारी को शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित की |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!