Connect with us

झाबुआ

तेरापंथ महिला मंडल झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती दीपा गादीया, सचिव श्रीमती हंसा गादीया मनोनीत हुई

Published

on

 

झाबुआ – तेरापंथ महिला मंडल के द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित तेरापंथ सभा भवन में संपन्न हुए | नवीन कार्यकाल वर्ष 2020-22  के लिए महिला मंडल सदस्यों ने सर्वानुमति से श्रीमती दीपा गादिया को अध्यक्ष व श्रीमती हंसा गादिया को मंत्री मनोनीत किया |

अध्यक्ष श्रीमती दीपा गादिया
सचिव श्रीमती हंसा गादिया

स्थानीय तेरापंथ सभा भवन झाबुआ में जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल झाबुआ के नवीन अध्यक्ष पद हेतु मीटिंग का आयोजन विगत दिनों किया गया | मीटिंग प्रारंभ होने के पूर्व उपस्थित महिला मंडल सदस्यों ने नमस्कार महामंत्र का जाप किया | चुनाव महिला मंडल की वरिष्ठ सुश्राविकाए श्रीमती राजकुमारी गादिया, श्रीमती सुशीला कोठारी , श्रीमती उषा कांसवा, अध्यक्ष श्रीमती पुखराज जी चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुए | चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए समाज के वरिष्ठ महिलाओं ने अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए |महिला मंडल सदस्य श्रीमती हंसा गादिया  ने श्रीमती दीपा गादीया  का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया |वहां उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया | अन्य कोई और नाम इस अध्यक्ष पद हेतु नहीं आने पर सर्वानुमति से दीपा गादिया को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया | दीपा गादिया ने अपनी कार्यकारिणी बनाते हुए श्रीमती हंसा गादीया को सचिव पद पर मनोनीत किया |इस प्रकार नवीन कार्यकाल के लिए वर्ष 2020-22 के लिए श्रीमती दीपा गादिया अध्यक्ष व श्रीमती हंसा गादीया सचिव पद पर मनोनीत हुई |समाज के सभी वरिष्ठ जनों और महिला मंडल सदस्यों ने दोनों महिलाओं को शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित की | 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ12 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!